विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी आंदोलन पर व‍िमर्श, नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ सम्मान

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 05:30 PM (IST)

वाराणसी में जिला समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई, जिसमें कांग्रेस नेता अजय राय सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिंहा का भी सम्मान किया गया, जहां नेताओं ने नेताजी के सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया।

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर वाराणसी में श्रद्धांजलि, एमएलसी आशुतोष सिंहा का अभिनंदन।

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर वाराणसी में श्रद्धांजलि, एमएलसी आशुतोष सिंहा का अभिनंदन।

HighLights

  1. मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती वाराणसी में मनाई गई।

  2. कांग्रेस नेता अजय राय सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

  3. नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिंहा का सम्मान किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी की ओर से लोहता में समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए, साथ ही उनके संघर्षों, विचारों एवं जनसेवा के योगदान को याद किया। इसके पश्चात जिला समाजवादी पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिंहा का स्वागत अभिनंदन किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला, अंगवस्त्रम एवं बुके देकर उनको बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नेता जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों तथा पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिंहा ने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से संबंध रखता हूं। उसके बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे दोबारा प्रत्याशी बनाकर भेजा यह जीत हमारी नहीं बल्कि आप सभी के मेहनत, पार्टी के प्रति समर्पण और अखिलेश यादव के नीतियों को देन है। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचार और जनहित में किए गए कार्य सदैव समाजवादी आंदोलन को दिशा और प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नेताजी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित सर्वसमाज के नेता थे जब वे मुख्यमंत्री थे तब मैं विधायक था मैने जो काम उन्हें दिया था सारा काम उन्होंने किया वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अब दूसरा मुलायम पैदा नहीं हो सकता। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ नेता जी की कमी सदैव महसूस होती रहेगी।

कहा क‍ि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय की स्थापना और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। शोषित, वंचित, उत्पीड़ित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। नेता जी के विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

सभा का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ऐसे जननेता थे, जिन्होंने राजनीति को सत्ता के गलियारों तक सीमित न रखकर गांव, गरीब, किसान और आम आदमी के बीच पहुंचाया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को बुलंद किया तथा सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान की। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। समाजवादी पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाती रहेगी।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ तथा संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, डॉ. रामबालक पटेल, उमेश प्रधान, प्रदीप कुमार मौर्य, अवधेश पाठक, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र पाल पिंटू, विष्णु शर्मा, पंधारी यादव एडवोकेट, आकाश मौर्य, बाबूलाल यादव, अक्षय प्रधान, मनोज यादव, कमलेश पटेल, मोदी यादव, शशी यादव, अश्विनी चौहान, ओ पी पटेल, धर्मेंद्र यादव सिंटू, गोपाल पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, दिलशाद अहमद, आनंद यादव, शमीम नोमानी, मोतीलाल व्यास, विद्या भारती, रोहित शर्मा, योगेश सिंह, गोविंद पटेल, अमरजीत फौजी, आलोक सौरभ, जग्गू पाल, बालकिशुन, अनूप नट, काशीनाथ, दुर्गेश पाल, आनंद पटेल, रीना यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।