काशी में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आशा लाइब्रेरी में परिचर्चा, जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गई सीख
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी की आशा लाइब्रेरी में 'हम भारत के लोग' विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें छात्रों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी गई।

काशी में संविधान दिवस पूर्व संध्या पर आशा लाइब्रेरी में परिचर्चा।
HighLights
संविधान दिवस पूर्व संध्या पर आशा लाइब्रेरी में परिचर्चा आयोजित हुई।
छात्रों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
जिम्मेदार नागरिक बनने और संवैधानिक मूल्यों के पालन पर जोर।
जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आशा लाइब्रेरी भंदहा कला, कैथी में "हम भारत के लोग" विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी की छात्राओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
परिचर्चा में अतिथि के रूप में आए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए उसके संविधान का अत्यधिक महत्व होता है। व्यवस्थित संविधान देश की मजबूती और विकास का द्योतक है। बच्चों को संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारों को जानना चाहिए, जिससे वे बड़े होकर जनहित में आमजन को जागरूक कर सकें।
वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना ही एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे द्वारा संविधान पर प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।