वाराणसी नई दिल्ली स्लीपर वंदेभारत में डिनर का मीनू जारी, जान में हर आइटम की पूरी मात्रा की डिटेल भी
वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए भोजन और किराए की जानकारी साझा की गई है। ट्रेन ...और पढ़ें

वाराणसी दिल्ली स्लीपर वंदे भारत: डिनर मेनू जारी, जानें किराया और सुविधाएं।
HighLights
स्लीपर वंदे भारत में सरकारी दरों पर मिलेगा भोजन।
दाल, रोटी, सब्जी, दही, अचार थाली में उपलब्ध।
वाराणसी-दिल्ली रूट पर किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर रवाना होने के साथ ही रेलवे की ओर से ट्रेन में सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई है। रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल से सरकारी दरों पर भोजन की जानकारी दी गई है। दरअसल इस ट्रेन में कोई बोगी जनरल नहीं है और दरवाजे तय समय पर ही बंद हो जाते हैं लिहाजा बाहर का कोई विक्रेता यहां अपने उत्पाद नहीं बेच सकेगा। ऐसे में में रेलवे की ओर से ही तय भोजन यात्रियों को दिया जाएगा।

इस बाबत रेलवे की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी कर सुबह के लिए गर्म चाय भी परोसे जाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि रेलवे की ओर से इस विशेष ट्रेन में जायके पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रेलवे की ओर से कीमतों की जानकारी नहीं साझा की गई है लेकिन भोजन कस्टमाइज कराने पर चार्ज में बदलाव हो सकता है। ऐसे में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, दही, छाछ अचार मिठाई का भी इस थाली में व्यवस्था है। ग्राहकों को इसके अलावा भी आइआरसीटीसी की ओर से सर्विस दी जाएगी। बाकी चीजें आन डिमांड यात्रियों को दी जाएगी। इसके लिए भी रेलवे की ओर से विशेष व्यवस्था है। दरअसल ट्रेन शाम से लेकर सुबह तक रन करेगी लिहाजा रात में डिनर पर ही विशेष जोर रेलवे का है।
रेलवे की ओर से बताया गया है कि वाराणसी से यह ट्रेन नंबर 27421 बनकर जाएगी तो वापसी में 27422 नंबर ट्रेन दिल्ली से वाराणसी की ओर रवाना होगी। इस ट्रेन में लक्जरी सुविधाएं हैं तो किराया भी आम ट्रेनों से अधिक है। आम ट्रेनों में सेकेंड एसी की जो दर है वह इस ट्रेन में थर्ड एसी में देना होगा, जबकि फर्स्ट एसी वाला दूसरी ट्रेनों का किराया इसमें आपको सेकेंड एसी में देय है। वहीं फर्स्ट एसी 3030 रुपये किराया तय किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।