समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन बनाएगी दिल्ली की सरकार : धर्मेंद्र यादव
जौनपुर के जलालपुर से सुजानगंज एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में स्वागत किया।
जौनपुर, जेएनएन। जलालपुर से सुजानगंज एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में स्वागत किया। मडियाहूं के ददरा में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपा सांसद का स्वागत किया गया। इसके पूर्व गांधी तिराहे पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, अताउल्ला खां, पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, पूर्व बार अध्यक्ष मोहन लाल यादव के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन ही दिल्ली में सरकार बनाएगी। पांच साल की मोदी सरकार से जनता पूरी तरह से निराश हो चुकी है। अब लोगों को सपा बसपा गठबंधन पर पूरा भरोसा है। यह गठबंधन एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा। मोदी ने जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर लूटा है I इस अवसर पर लकी यादव, तेज बहादुर यादव, चंद्रेश, जयराम यादव, ईशा फारुकी, तूफानी सरोज, श्रद्धा यादव, जलालुद्दीन सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।