अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में श्रद्धालुओं ने मनाई अघोरेश्वर की 84वीं जयंती
पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में अघोरेश्वर का 84वां जयंती पर्व मनाया गया।
वाराणसी, जेएनएन। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में अघोरेश्वर का 84वां जयंती पर्व मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष अवधूत गुरुपद संभव राम जी ने बताया कि यह आयोजन सादगी से आश्रम में निवास करने वाले श्रद्धालुओं और संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। इससे पहले सोमवार को अखंड संकीर्तन शुरू हुआ था।
श्री सर्वेश्वरी समूह को मिला प्रधानमंत्री का आभार-पत्र मंगलवार को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की तरफ से जनसेवा के लिए एक आभार-पत्र श्री सर्वेश्वरी समूह को प्राप्त हुआ है। विदित हो कि कोरोना से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में लाकडाउन के दौरान हर रोज संस्था द्वारा बड़े ही व्यवस्थित ढंग से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद प्रत्येक परिवार को खाद्यान्न वितरित किया गया। उक्त आभार संस्था द्वारा दी गई सेवाओं के लिए मिला है। हालांकि इस दौरान यह सेवा कार्य विभिन्न प्रान्तों में अवस्थित संस्था की शाखाओं द्वारा भी अनवरत चलता रहा। प्रधानमंत्री ने संस्था के लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि इस संस्था ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर समाज के प्रति अपने दायित्यों का निर्वहन है।