डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निर्धारित समय सीमा में पुल निर्माण का दिया अधिकारियों को निर्देश
अपने दो दिनी प्रवास पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के पास पुल का निरीक्षण किया।
वाराणसी, जेएनएन। अपने दो दिनी प्रवास पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान लहरतारा में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिेज का उन्होंने निरीक्षण किया और पुल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों को उन्हाेंने निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व शनिवार की सुबह डिप्टी सीएम वाराणसी शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों से निर्माण को लेकर परिचर्चा की। वहीं सुबह अध्यक्ष कैन्ट मण्डल अभिषेक वर्मा गोपाल - परिवार से स्नेहमिलन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह पहुंचे और सभी का हालचाल लिया कुशलक्षेम पूछा। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए कहा।
वहीं शनिवार की सुबह लहरतारा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से संवाद बनाए रखने की अपील भी की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोनभद्र जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
सोनभद्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा
सोनभद्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिले में मौजूद रहेंगे। इस दौरान भगवास स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। यहां कुल 54 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे और एक बूथ अध्यक्ष अौर घोरावल विधायक के घर भी जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर एक दिन पूर्व ही तैयारी पूरी कर ली गई है।