विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में उठी मांग; पेंशन बढ़ोत्‍तरी की घोषणा तत्काल की जाए, वरना सड़क पर उतरेंगे पेंशनर

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:13 PM (IST)

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने वाराणसी में न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। समिति ने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो देशभर के पेंशनर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

काशी में ईपीएस-95 पेंशनरों की हुंकार, पेंशन वृद्धि न होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

काशी में ईपीएस-95 पेंशनरों की हुंकार, पेंशन वृद्धि न होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

HighLights

  1. न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये और महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग।

  2. पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग।

  3. 31 दिसंबर तक मांगें पूरी न होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री ने 31 दिसंबर तक पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं कीं तो देशभर के पेंशनर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

शनिवार को लालबहादुर शास्त्री घाट, कचहरी के निकट समिति की ओर से पेंशनर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विभिन्न विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया। समिति की प्रमुख मांगों में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने के साथ महंगाई भत्ता, पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार सभी पात्र पेंशनरों को समान रूप से हायर पेंशन का लाभ देना शामिल है।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 19.07.59

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से पेंशन बढ़ोतरी के लिए देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से दो बार मुलाकात के दौरान आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। इससे देश के 81 लाख पेंशनरों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। प्रधानमंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए देशभर के पेंशनर वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने पेंशन बढ़ोतरी की मांग तत्काल पूरी करने की अपील की।

राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सांसदों और मंत्रियों को पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की अनदेखी से पेंशनरों में आक्रोश बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक रमाकांत नरगुंड ने कहा कि 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित सीबीटी बैठक से पहले श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने समिति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर जो आश्वासन दिया था, उसे तत्काल पूरा किया जाए।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 19.07.55

प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, राजशेखर नागर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ताई आरस, राष्ट्रीय महामंत्री सरिता ताई नारखेड़े, उत्तर भारत के मुख्य समन्वयक सुरेश डंगवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीएस नारखेड़े, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया, हरियाणा के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, जेपी मिश्रा, कर्नाटक से एसएन कुलकर्णी, सुबन्ना, एजाज उर रहमान, गुजरात के सतीश शुक्ला, दया राम भंडारी, हिमाचल प्रदेश से पीएस गुलेरिया सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

सम्मेलन में रोडवेज वर्कशाप संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप कुशवाह, प्रांतीय समन्वयक जयरूप सिंह परिहार, दिलीप पांडेय, सुभाष चौबे, इंतजार अहमद, हर्ष गौतम, वीपी मिश्रा, बाल मुकुंद मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, टीआर सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय, शिव कुमार सिंह, वीके श्रीवास्तव, जनार्दन त्रिपाठी, अमरनाथ तिवारी, एसके श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पाठक, पीसी मिश्रा, अभिनंदन पांडेय, अश्विनी पांडेय, कुशल पाल सिंह, हनुमान सहाय, आनंद त्रिपाठी, ओंकारनाथ तिवारी, नासिर खान, विजय नारायण सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, एसके सिंह, अशोक यादव सहित अन्य लोगों ने सरकार की टाल-मटोल की नीति पर आक्रोश जताया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक समेत कई राज्यों के पेंशनरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।