Move to Jagran APP

दीपावली पर रोशन हुआ घर-आंगन, हर तरफ दिखा उत्साह, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया दीप पर्व

रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली रविवार को जनपद में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 12:15 PM (IST)
दीपावली पर रोशन हुआ घर-आंगन, हर तरफ दिखा उत्साह, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया दीप पर्व
दीपावली पर रोशन हुआ घर-आंगन, हर तरफ दिखा उत्साह, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया दीप पर्व

वाराणसी, जेएनएन। रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली रविवार को जनपद में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन किया। आशियाने को दीये और झालरों से सजाया गया था। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी में शिव की नगरी काशी नहा ली। झिलमिलाहट ऐसी लग रही थी मानों आसमान के तारों को मुंह चिढ़ा रही हो।

loksabha election banner

दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। साफ-सफाई और रंगाई-पोताई के बाद असंख्य दीप लोगों ने अपने मकानों पर जलाए। कहीं कोई कोना ऐसा नहीं दिखाई पड़ रहा था जहां अंधेरा रहा हो। मिट्टी के दीये की लौ से हर कोना प्रकाशित हो उठा। इसी के साथ ही विद्युत झालरों को भी भवनों पर लगाया गया था। उनकी झिलमिलाहट देख लोगों की खुशी परवान चढ़ रही थी। कुछ चौराहों को भी झालरों से सजाया गया था। हर ओर प्रकाश ही प्रकाश नजर आ रहा था। तमाम लोगों ने मिट्टी के दीये की जगह मोमबत्ती भी जलाकर प्रकाश किया। मड़हा, मिट्टी का मकान हो अथवा टिनशेड हर जगह ही प्रकाश के पर्व पर प्रकाश ही नजर आ रहा था। खेत-खलिहान और घूर पर भी दीपक जलने से वहां भी प्रकाश के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा था। झालर भी लगाए थे जहां रंग-बिरंगे प्रकाश बिखर रहा था। लाइटों के कतारबद्ध पुंज से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई प्राकृतिक व्यवस्था ऐसी हो जहां से यह निकल रहा है।

ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास दीपावली मनाई गई। घरों व प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीये और इलेक्ट्रानिक झालरों से भव्य सजावट की गई। शाम को लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। लोगों ने अपने घरों व व्यवसाइयों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों में पूजन-अर्चन किया। बाजारों में दिन-भर चहल-पहल रही।

मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की हुई पूजा

दीपावली के अवसर पर रविवार की शाम लोगों ने अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की। इस दौरान मिट्टी के दीपक जलाए गए और लाई-चिवड़ा, मिठाई, गट्टा, रेवड़ी तथा लड्डू का भोग लगाया। इसके साथ ही फल भी चढ़ाया गया। व्यवसाइयों ने खाता-बही की पूजा कर्मकांडी ब्राह्माणों से कराई। कम्प्यूटर युग होने के बाद भी लोगों ने यह पूजा की। कम्प्यूटर पर भी माला-फूल चढ़ाकर लोगों ने प्रतीकात्मक तिलक लगाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में प्रसन्नता देखी जा रही थी। इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना देकर प्रसाद का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.