Move to Jagran APP

घटते प्लेटलेट्स ने बढ़ाई कीवी की मांग, वाराणसी में दुकानदार उठा रहे हैं मजबूरी का फायदा

कीवी फल का पहड़िया मंडी के थोक बाजार में तो दाम निर्धारित है। लेकिन फुटकर बाजार में दुकानदार ग्राहकों से मजबूरी का दाम वसूल रहे हैं। पहड़िया मंडी में इटली की कीवी छह सौ रुपये प्रति क्रेट है तो वहीं न्यूजीलैंड की कीवी सात सौ प्रति क्रेट के भाव है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 09:20 PM (IST)
घटते प्लेटलेट्स ने बढ़ाई कीवी की मांग, वाराणसी में दुकानदार उठा रहे हैं मजबूरी का फायदा
डेंगू के प्रकोप से घटते प्लेटलेट्स ने कीवी की मांग बढ़ा दी है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कीवी फल में ऐसे गुण हैं जिनकी वजह से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है। डेंगू के इलाज में इसको खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह बहुत अनिवार्य नहीं है। कई अन्य तरीके भी हैं, जिनका पालन करके प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से आशंकित लोग खान-पान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। लोग अभी से इम्युनिटी बढ़ाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इससे पहले डेंगू के प्रकोप से घटते प्लेटलेट्स ने कीवी की मांग बढ़ा दी है। कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इस कारण इस समय इसकी मांग बढ़ गई है।कीवी फल का पहड़िया मंडी के थोक बाजार में तो दाम निर्धारित है। लेकिन फुटकर बाजार में दुकानदार ग्राहकों से मजबूरी का दाम वसूल रहे हैं।

loksabha election banner

जिले के पहड़िया फल मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस समय कीवी की मांग बहुत बढ़ गई है। हालांकि इसका उत्पादन भारत में नहीं होता है। इस समय मंडी में इटली और न्यूजीलैंड से कीवी की आवक हो रही है। इटली की कीवी एक क्रेट बाक्स में 30 पीस आती है तो वहीं न्यूजीलैंड की कीवी 24 पीस आती है। वर्तमान में मंडी में इटली की कीवी की आवक ज्यादा है। यह लगभग 12-15 सौ क्रेट बाक्स आ रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के कीवी की आवक पांच सौ क्रेट बाक्स के आसपास है। व्यापारी किशन सोनकर ने बताया कि डेंगू के कारण इन दिनों इसकी मांग और दाम बहुत बढ़ गई।

कीवी ही क्यों खाएं, ऐसे भी बढ़ा सकते हैं प्लेटलेट्स

- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि कीवी जैसे महंगे फल ही खाए जाएं। इसके लिए बहुत से देसी उपाय हैं।

-पपीता और पपीते का पत्ता प्लेटलेट्स बढ़ाने के सबसे प्रचलित देसी फॉर्मूलों में शामिल है।

-कद्दू में विटामिन ए भरपूर होती है। यह कोशिकाओं में पैदा होने वाली प्रोटीन को कंट्रोल करता है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

-पालक विटामिन के का बेहतर सोर्स है। इसका यूज कम प्लेटलेट्स की प्रॉब्लम होने पर किया जाता है।

-1990 में हेमटोलॉजी के जापानी जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में कहा गया है कि विटामिन सी प्लेट्सलेट्स काउंट इंप्रूव करता है।

-खाली पेट आंवले का रेगुलर सेवन आपको प्लेटलेट्स की काउंटिंग इंप्रूव करने में बढि़या रोल प्ले कर सकता है।

-चुकंदर, तिल का तेल और खूब पानी पीना भी आपके प्लेटलेट्स काउंट में इजाफा कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.