बोरे में भरकर कुएं में फेंका हुआ मिला बालक का शव, तीन दिन पहले खेलते समय घर के बाहर से हुआ था गायब
रविवार की दोपहर में घर के पीछे एक कुएं में बालक सूरज का शव मिला।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 04:36 PM (IST)
सोनभद्र, जेएनएन। कोन थाना क्षेत्र के कोन गांव में शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय ही एक सात वर्षीय बालक संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। उसे खोजा गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। अंत में बालक के पिता ने थाने में तहदीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। उसके बारे में पता लगाया ही जा रहा था कि रविवार की दोपहर में घर के पीछे एक कुएं में बालक सूरज का शव मिला।
शव को बोरे में रखकर उसका मुंह बंद किया हुआ था। शव मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं सूरज के पिता सुनील ने अपने पड़ोसी पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। कहाकि कुछ दिन पहले ही उससे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें