विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दीपावली और अन्नकूट पर्व पर बदली दर्शन की व्‍यवस्‍था, टिकट की बुकिंग रहेगी रद

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 03:57 PM (IST)

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में धनतेरस, दीपावली और अन्नकूट पर्व पर दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 9 से ...और पढ़ें

HighLights

  1. 9-10 नवंबर 2026 तक टिकट बुकिंग रहेगी बंद।

  2. श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन खुले रहेंगे।

  3. देव दीपावली पर दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी धनतेरस, दीपावली एवं अन्नकूट पर्व के अवसर पर आरती, सुगम दर्शन एवं रुद्राभिषेक की टिकट बुकिंग तथा श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के संबंध में मंदिर न्यास द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

मंगलवार को जारी र‍िपोर्ट के अनुसार मंदिर की पूर्व परंपराओं एवं पर्व विशेष पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के दृष्टिगत नौ नवम्बर 2026 को मध्याह्न भोग आरती के उपरांत से दिनांक 10 नवम्बर की सायंकालीन सप्तऋषि आरती तक की निर्धारित अवधि में होने वाली समस्त आरतियों, सुगम दर्शन एवं रुद्राभिषेक की टिकट बुकिंग उपलब्ध नहीं रहेगी।

यह व्यवस्था उक्त अवधि में संपन्न होने वाले पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं पर्व संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्री विश्वनाथ के दर्शन बंद नहीं रहेंगे। अन्नकूट पर्व के आयोजन के दृष्टिगत मंदिर गर्भगृह के पश्चिमी द्वार के समीप पारंपरिक सजावट एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का कार्य किया जाएगा।

इसके कारण पश्चिमी द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह के अन्य निर्धारित द्वारों से सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक रूप से दर्शन कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया है क‍ि दिनांक 24 नवम्बर (देव दीपावली) के अवसर पर दर्शन सुचारू रूप से संचालित रहेगी।

मंदिर न्यास ने कहा है क‍ि प्राथमिकता धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन करने के साथ-साथ दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पर्व के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित दर्शन व्यवस्था का पालन करें तथा टिकट बुकिंग एवं दर्शन संबंधी जानकारी के लिए मंदिर के आधिकारिक सूचना माध्यमों पर ही विश्वास करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।