विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में चक्रवात ‘अर्णब’ का असर लगातार बारिश और सर्द हवाओं से थमी गंगा में नावों की रफ्तार

By Navneet Ratna PathakEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 09:37 PM (IST)

चक्रवात 'अर्णब' के प्रभाव से वाराणसी में लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जनजीवन और पर्यटन प्रभावित ...और पढ़ें

वाराणसी में चक्रवात अर्णब का कहर, बारिश से थमी गंगा में नावों की रफ्तार।

वाराणसी में चक्रवात अर्णब का कहर, बारिश से थमी गंगा में नावों की रफ्तार।

HighLights

  1. चक्रवात 'अर्णब' के कारण वाराणसी में लगातार बारिश और तेज हवाएं।

  2. सुरक्षा कारणों से गंगा में नावों का संचालन पूरी तरह बंद।

  3. बारिश के चलते वाराणसी में पर्यटन और सैलानियों की संख्या घटी।

नवनीत रत्न पाठक, जागरण संवाददाता, वाराणसी। चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से पिछले दो दिनों से वाराणसी सहित आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ लगातार हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम के इस बदलते मिजाज ने धर्मनगरी में जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन की रफ्तार को भी ब्रेक लगा दिया है।

बरसात से पूर्व जहां घाटो व सड़को पर हजारों सैलानी नजर आते थे इस समय ऐसी स्थिति है कि दशाश्वमेध घाट को छोड़ और किसी घाट पर लोग नजर नहीं आ रहे है। घाटों पर बंधे रहे नावों के पतवार बारिश और नदी में तेज हवाओं के चलते सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंगा में नावों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

ganga1

घाटों के किनारे कतारबद्ध बंधी नावें सन्नाटे की गवाही दे रही हैं। नावों का संचालन ठप होने से नाव चालकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सैलानियों की संख्या में आई कमी, छाते के सहारे दिखे सैलानी आम दिनों की तुलना में घाटों पर सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ganga2

इसके बावजूद दक्षिण भारत, नेपाल व बंगाल अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु और पर्यटक छाता लगाकर घाटों पर भ्रमण करते नजर आए। बहुत से घाटो पर लोग नजर नहीं आ रहे है इस पसरे सन्नाटे को बीच-बीच में गंगा की उठती-गिरती लहरों और जलधारा की कलरव ही चीरती हुई सुनाई दे रही है।

आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हुआ है, जिसका विहंगम प्रतिबिंब गंगा की निर्मल जलधारा में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी बनी रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।