उत्तर प्रदेश में 'अकवान' चक्रवात पूर्वांचल के रास्ते कर सकता है प्रवेश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
उत्तर प्रदेश में 'अकवान' चक्रवात पूर्वांचल के रास्ते प्रवेश कर सकता है, जिसके अगले 48-72 घंटों में सक्रिय होने का ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अकवान चक्रवात का खतरा पूर्वांचल के रास्ते प्रवेश की संभावना।
HighLights
अकवान चक्रवात पूर्वांचल के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा।
अगले 48-72 घंटों में चक्रवात के सक्रिय होने की संभावना।
दक्षिण बंगाल की खाड़ी में अकवान के लिए ऑरेंज अलर्ट।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में अकवान चक्रवात का दौर शुरू होने की ओर है। बुधवार की सुबह मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर चक्रवात का रुख पश्चिम से होकर उत्तर की ओर होने का अनुमान जताया है। इसके उत्तर प्रदेश में 48 से 72 घंटों की ओर सक्रिय होने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि पूर्वांचल के रास्ते यह उत्तर प्रदेश में दाखिल हो सकता है।
पूर्वांचल में गलन का दौर भी शुरू हो चुका है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 29.3°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.1°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही आर्द्रता न्यूनतम 69% और अधिकतम 81% दर्ज की गई। पारा सामान्य से कम हो चला है, जबकि अंचलों में सुबह घना कोहरा भी होने लगा है।

मौसम विभाग ने चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान जताया है। - सोशल मीडिया
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान "अकवान" के लिए ऑरेंज अलर्ट संबंधित क्षेत्रों के लिए जारी किया है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद चक्रवाती तूफान "अकवान" छह घंटों के दौरान तीन किमी प्रति घंटे की गति से बहुत धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
बुधवार की सुबह 05:30 बजे यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 580 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 650 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 730 किमी दक्षिण में स्थित रहा।
उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, इसके 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों (नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच) को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में होने का अनुमान है, जिसमें हवा की निरंतर गति 100-110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।