विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर प्यूरीफायर की मरम्मत के नाम पर 90 हजार की साइबर ठगी

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 11:30 AM (IST)

वाराणसी में एक महिला एयर प्यूरीफायर की मरम्मत के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गईं, जिसमें उनके बैंक ...और पढ़ें

वाराणसी में एयर प्यूरीफायर मरम्मत के नाम पर 90 हजार की साइबर ठगी।

वाराणसी में एयर प्यूरीफायर मरम्मत के नाम पर 90 हजार की साइबर ठगी।

HighLights

  1. वाराणसी में महिला से एयर प्यूरीफायर मरम्मत के नाम पर ठगी।

  2. जालसाजों ने एपीके फाइल भेजकर 90 हजार रुपये बैंक खाते से निकाले।

  3. लक्सा पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के मिश्र पोखरा निवासी रिंकू मिश्रा के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक बीते 17 अगस्त की शाम 6:49 बजे उनके एक्सिस बैंक खाते से सनी नाम के व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर हुई।

एयर प्यूरीफायर खराब होने पर रिंकू ने मरम्मत के लिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत की थी। इसके बाद मधुसूदन मिश्रा नामक व्यक्ति ने वीडियो काल कर कस्टमर केयर से बोलने की जानकारी देते हुए एपीके फाइल भेजी और शिकायत दर्ज करने के लिए गूगल पे से एक रुपये भेजने को कहा।

रिंकू ने एक रुपये भेज दिया, लेकिन करीब 25 मिनट बाद उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। लक्सा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया क‍ि साइबर ठगी होने की जानकारी के बाद पुलि‍स को सूचना दी गई। अब पुल‍िस आरोप‍ितों की तलाश कर रही है।