पुलिस की लापरवाही से गुंडा एक्ट का आरोपित फरार, लॉकअप ले जाने के बजाय ले गए थे कैंटीन
मछली शहर थाना क्षेत्र के गुंडा एक्ट का आरोपित शेर बहादुर यादव दीवानी न्यायालय स्थित एक कैंटीन से शुक्रवार को फरार हो गया।
By Vandana SinghEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:37 PM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। मछली शहर थाना क्षेत्र के गुंडा एक्ट का आरोपित शेर बहादुर यादव दीवानी न्यायालय स्थित एक कैंटीन से शुक्रवार को फरार हो गया। मछली शहर पुलिस उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए थे। जहां आरोपित की तरफ से जमानत प्रार्थनापत्र दिया गया था। मगर कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दिया। आरोपित का 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा का रिमांड बना। रिमांड के बाद पुलिस कर्मी उसे लॉकअप में ले जाने की बजाय कैंटीन में ले गए जहां से वह मौका पाकर भाग गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें