काशी पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, कचौड़ी का लिया आनंद
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बनारस के प्रसिद्ध जायके का आनंद लिया। उन्होंने राम भंडार में कचौड़ी-जलेबी और बाटी-चोखा का स्वाद चखा।
HighLights
सुरेश रैना ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।
उन्होंने राम भंडार में कचौड़ी-जलेबी का स्वाद लिया।
क्रिकेटर ने बनारस के प्रसिद्ध बाटी-चोखा का लुत्फ उठाया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुरुवार को काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ उन्होंने काशी के जायके का भी आनंद लिया। मिंट हाउस स्थित राम भंडार में कचौड़ी और जलेबी का स्वाद चखा। इसके अलावा बाटी-चोखा का भी लुत्फ उठाया।
काशी पहुंचने पर सुरेश रैना ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने शहर के प्रसिद्ध खानपान का आनंद लिया। मिंट हाउस स्थित राम भंडार की कचौड़ी और जलेबी का स्वाद चखकर उन्होंने काशी की पारंपरिक मिठास का अनुभव किया। बाटी-चोखा भी उनके खानपान का हिस्सा रहा।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले सुरेश रैना का काशी दौरा आध्यात्म और बनारसी जायके के मेल के रूप में रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद उनकी इस यात्रा के खास पड़ाव बने। इसके पूर्व जौनपुर से बुधवार की रात बनारस पहुंचे तो बाटी चोखा का भी वह आनंद लेने पहुंचे।
