क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में कौन-कौन आएगा? मेहमानों में शाह रुख खान का भी नाम
Rinku Singh Priya Saroj | क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल ...और पढ़ें

Rinku Singh Priya Saroj | रिंकू सिंह और प्रिया सरोज।
HighLights
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को।
लखनऊ के रमाडा होटल में होगा भव्य विवाह समारोह।
शाह रुख खान, राहुल गांधी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। Rinku Singh Priya Saroj | क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को होने वाली है। घरवालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता शाह रुख खान के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
हालांकि अभी ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है कि कौन-कौन मेहमान शादी में शामिल होंगे। लेकिन उम्मीद है कि खेल जगत और राजनीतिक गलियारों के कई बड़े चेहरों को आमंत्रित किया जाएगा।
चार दिसंबर को होगी रिंकू और प्रिया सरोज की शादी
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है।
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की तरफ से राजनीति से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए सूची भी परिवार की ओर से फाइनल होने की जानकारी सामने आई है।

आयोजन में सपा के सभी सांसद और विधायक के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी
वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की तरफ से अभिनेता शाह रुख खान और कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक किए गए हैं।
पिछले साल 2025 में हुई थी रिंकू-प्रिया की सगाई
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में रहे हैं।विवाह समारोह पूरे विधि-विधान से आयोजित किया जाएगा।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी
क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी काफी रोचक है। इसके किस्से रिंकू सिंह ने खुद एक साक्षात्कार में साझा किए। रिंकू सिंह ने खुलासा था किया कि जब पहली बार प्रिया सरोज उनसे मिलने आई थीं तो अकेले नहीं, बल्कि अपनी पूरी पलटन के साथ आई थीं।
