काशी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 69 जोड़े का हिन्दू और एक जोड़े का मुस्लिम रीति से हुआ विवाह
वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 69 हिंदू और 1 मुस्लिम जोड़ा शामिल था। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और सरकार की इस योजना को गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
HighLights
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 70 जोड़ों का विवाह संपन्न।
69 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया।
सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये कर रही खर्च।
जागरण संवाददाता (बड़ागांव) वाराणसी। विकास खण्ड परिसर में गुरुवार को बड़ागांव ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 71 वर वधू ने शादी का आवेदन किए थे जिसके तहत आज 69 वर-वधू का विवाह गायत्री परिवार से पण्डित गंगाधर उपाध्याय द्वारा व एक जोड़े का निकाह मुस्लिम धर्म से काजी मुस्ताक ने कराया।
सभी शादियां उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 70 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीने मरने की कसमें खायी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ अवधेश सिंह ने सभी नव विवाहित जोड़ों को प्रमाण- पत्र देते हुए सभी नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए विधायक ने कहा कि हमारे समाज में कुछ ऐसे परिवार भी रहते है जो अपनी बिटियों के हाथ पीले करने में असमर्थ होते है। अब उन गरीब परिवारों के बहन बेटियों की शादी की सारी जिम्मेदारी हमारी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समय समय पर सभी ब्लाकों में आयोजित करा रही है ताकि किसी गरीब की बेटी की शादी बिना दहेज के न रुक सकें।
इस योजना के लिए हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत ही आभारी हैं जिन्होंने बिना जात-पात की राजनीति न करके सर्वसमाज के हित की योजनाएं बनाते है। साथ ही विधायक ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आवास व गैस कनेक्शन नही है उन जोड़ों को पात्रता सूची के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दी।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी बड़ागांव राकेश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह योजना में सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े पर अब एक लाख रुपये खर्च कर रही है जो पूर्व योजना से अधिक है। जिसमें सरकार द्वारा हर विवाहिता के खाते में चौसठ हजार रुपये नकद भेजी जाती है।शेष 21000 हजार रुपये में शादी का सामान बर्तन, साड़ी,पंखा, गद्दा, कम्बल, प्रेस सहित घर गृहस्थी के सभी उपयोगी सामान दिया जा रहा है।
शेष 15000 हजार रुपये हर जोड़े के शादी में खर्च के लिए होते है जिसमें टेंट,खाने पीने की व्यवस्था की जाती है। सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक शादी से हर वर्ष हजारो गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। वही ब्लाक के समाज कल्याण अधिकारी अर्पित ने बताया कि इस शादी में बड़ागांव ब्लाक के 69 जोड़े हिन्दू धर्म व एक जोड़े का मुस्लिम धर्म से विवाह सम्पन्न कराया गया।
वहीं कार्यक्रम के अंत में विधायक व खण्ड विकास अधिकारी ने सभी नव विवाहित जोड़ों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सुनील सिंह, थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, राम अंचल, संजय पाण्डेय, दिनेश अनुरागी, धमेंद्र, ज्ञानप्रकाश,सहित वर वधू के परिजन संग हजारों लोग मौजूद रहे। आए हुए सभी बरातियों व घरातियों को जलपान सहित भोजन करा कर विदा किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।