कोरोना पॉजिटिव प्रेमी के संग वाराणसी में भागी लड़की भी निकली कोरोना पॉजिटिव
सेंटर मैनेजर रश्मि दूबे ने बताया कि उस लड़की का प्रेमी भी कोराना पाजिटिव बताया जा रहा है दोनों अपने घर से भाग गए थे।
वाराणसी, जेएनएन। पं. दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर आशा ज्योति केंद्र में सोमवार की रात एक लड़की केा शेल्टर देने के लिए थाने से लाया गया था। बताया गया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। रात को जब पुलिस वाले लड़की को शेल्टर देने के लिए लाए तो उसकी कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश के लिए सेंटर मैनेजर ने कहा। इसके बाद उसकी जांच कराई गई और रात होने के कारण उसे शेल्टर में अलग कमरे में रखा गया।
मंगलवार की सुबह उस लड़की की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई। अब उस लड़की को अस्पताल में स्थानांतरित करवाने की प्रक्रिया चल रही है। सेंटर की मैनेजर रश्मि दूबे ने बताया कि उस लड़की का प्रेमी भी कोराना पाॅजिटिव बताया जा रहा है संभवत: संपर्क में होने की वजह से यह लड़की भी पॉजिटिव हो गई। बताया कि दोनों अपने घर से भाग गए थे मगर बाद में उनकी बरामदगी हुई तो लड़की को पुलिस यहां लेकर आई थी। लडकी को सेंटर में बने आईसोलेशन कक्ष में रखा गया था। इस वक्त सेंटर में तीन और लड़कियां हैं जिसमें एक मानिसक रूप से कमजोर है और लगभग एक माह से यहां रह रही है। उसे अनविता सेंटर में स्थानांतरित करने के लिए फाइल भेज दी गई है। वहीं दो और लड़कियां हैं, दोनों ही नाबालिक हैं। इसमें से एक दो सप्ताह पहले आई थी और एक चार दिन पहले। फिलहाल सेंटर को सैनिटाइज करने और सभी संपर्क में आए हुए कर्मचारियों के जांच की तैयारी हो रही है।
वहीं लड़की के कोरोना पॉजिटिव अाने के बाद से ही सेंटर में मौजूद लोगों में चिंता है। जबकि लड़की को सेंटर से अस्पताल भेजे जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि अस्पताल से ठीक होने के बाद परिजनों को इस बाबत अवगत कराया जाएगा। वहीं साथ में ले गए पुलिस कर्मी भी अब खुद की जांच करवा की तैयारी में हैं ताकि संपर्क में आने की वजह से संक्रमण की जानकारी उनको भी हो सके।