वाराणसी में निफ्ट के नए भवन का हर हाल में 20 नवंबर तक निर्माण कार्य होगा पूरा
वाराणसी में निफ्ट के नए भवन का निर्माण 20 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया ...और पढ़ें

निफ्ट वाराणसी का नया भवन 20 नवंबर तक होगा पूरा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।
HighLights
निफ्ट वाराणसी भवन निर्माण 20 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एनबीसीसी को दिए कड़े निर्देश।
प्रथम चरण पूरा, 88 छात्र नए भवन में होंगे स्थानांतरित।
वाराणसी : बड़ा लालपुर में निर्माणाधीन निफ्ट (नेशनल इंस्टिट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी) के नए भवन का निर्माण हर हाल में 20 नवंबर तक पूरा करना है। इसके बाद एनआइएफटी दीनदयाल हस्तकला संकुल से नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कार्यकारी संस्था एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को निर्देश दिया। निफ्ट के निदेशक डा. संजय श्रीवास्तव और एनबीसीसी के महाप्रबंधक विवेक सिंह ने जिलाधिकारी को प्रगति की जानकारी दी। बताया कि परियोजना दो चरणों में तैयार की जा रही है। प्रथम चरण में टीएफसी, ब्लाक सी और डी में कार्य पूरा हो गया है। टीएफसी में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए तीन स्नातक पाठ्यक्रम और 88 छात्र अध्ययनरत हैं। दूसरे चरण का निर्माण दो भागों में किया जा रहा है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने राजकीय संत रविदास आइएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर व्यवस्थापक से बच्चों के लिए संचालित व्यवस्थाओं के बारे में जाना।