Move to Jagran APP

प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पित, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने-अपने घर पर रहकर हाथ पर काली पट्टी बांध भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:46 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 09:32 AM (IST)
प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पित, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप
प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पित, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

मीरजापुर, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने-अपने घर पर रहकर हाथ पर काली पट्टी बांध भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जमालपुर के लोढवा गांव स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के आवास पर जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांध विरोध जताया और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर विरोध दर्ज कराया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। इस समय प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। कब किसकी हत्या हो जाए, किस व्यापारी को लूट लिया जाए, किस बहन के साथ दुराचार की घटना सामने आ जाए यह प्रदेश की पहचान बन गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पित हैं कि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जाए। जनता चैन की नींद सो सके, इसके लिए चाहे जो कुछ हो जाए कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान दीनानाथ सिंह, रामनिवास, राजेश कुमार गौतम, रामअधीन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि रहे।

कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नगर पंचायत कोपागंज के चुंगी पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मंसूरी ने कहा कि इस समय प्रदेश में कोरोना के महामारी के साथ आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश की सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बलात्कार लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र का गला दबाते हुए कांग्रेस सरकार को गिराने का कुचक्र रच रही है। डा. कफील खान को जान बूझकर विभिन्न गलत धाराओं में गिरफ्तार करके जेल में रखा गया है। इनको अविलंब रिहा किया जाना चाहिए। इसमें रामचंद्र राय, निसार अहमद, नजीर अहमद, आफताब आलम, मुस्तकीम आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.