विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

द‍िल्‍ली में 'वोट चोरी' को लेकर प्रदर्शन करने दिल्ली रवाना हुए वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाध‍िकारी

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 06:32 PM (IST)

वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने ...और पढ़ें

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली महारैली में शामिल होने वाराणसी से कांग्रेसी रवाना।

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली महारैली में शामिल होने वाराणसी से कांग्रेसी रवाना।

HighLights

  1. वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना।

  2. 'वोट चोरी' के खिलाफ महारैली में शामिल होंगे।

  3. लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ महारैली में शामिल होने के लिए वाराणसी से कांग्रेसजनों का जत्था दिल्ली के लिए शन‍िवार को रवाना हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसजन निजी साधनों, ट्रेन एवं अन्य माध्यमों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान में कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष कर रही है।

आरोप लगाया क‍ि वाराणसी सहित पूरे देश में वोट चोरी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब देना आवश्यक है। दिल्ली की महारैली में कांग्रेसजन वोट चोरी के खिलाफ जोरदार हुंकार भरेंगे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।

महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा की अगुवाई में महानगर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। युवा कांग्रेस के साथियों में महारैली को लेकर भारी उत्साह है। सभी साथी लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

दिल्ली जाने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, अरविंद पटेल, वकील अंसारी, महेश चौबे, आशीष गुप्ता, संतोष मौर्य, रोहित दुबे, अनुभव राय, लक्ष्मी नारायण यादव, अजय सिंह, आयुष पटेल, ईशान पटेल, अतुल उपाध्याय, शिवम सिंह, प्रमोद पटेल, परवेज ख़ान, प्रिंस चौबे, प्रमोद पटेल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन रवाना हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।