बलिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर
सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में तहरीर दी।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 02:03 PM (IST)
बलिया, जेएनएन। हरियाणा की गायिका व नृत्यांगना सपना चौधरी के साथ सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। महिलाओं का अपमान करने वाले विधायक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और इस मामले में तहरीर दी। कहा कि विधायक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर विजय मिश्रा, सागर सिंह राहुल, कुलभूषण ओझा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें