जेल जाने के डर से सेवा कार्य नहीं रोकेंगे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को देश के निर्माता गरीब-मजदूरों की मदद और सेवा से रोक कर प्रदेश सरकार द्वारा जेल में डाले जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरने वा
मऊ, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को देश के निर्माता गरीब-मजदूरों की मदद और सेवा से रोक कर प्रदेश सरकार द्वारा जेल में डाले जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरने वाले। प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए पूरे सूबे में सेवा कार्य का 6 जून से 12 जून तक महाअभियान चला कर 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया जाएगा। बुधवार को महारसोई सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के पांचवें दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिले के प्रभारी विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में शहर के जीवनराम स्कूल के पास रेलवे लाइन के किनारे बसे गुजराती फेरी वाले व थारू बस्ती परदहां में एक हजार से अधिक गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरण किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, बालकृष्ण चौहान, घनश्याम सहाय, राना खातून, अकरम प्रीमियर, बृजभान तिवारी, शशिकांत राय, रमन पांडेय, अनिल जायसवाल आदि थे।
मीरजापुर में कांग्रेसजनों ने वनवासिंयों में बांटा लंच पैकेट
मीरजापुर के मझवां विकास खंड क्षेत्र के बाड़ापुर गांव के वनवासी (मुसहर) बस्ती और रामापुर गांव के प्रवासी श्रमिकों तथा अन्य श्रमिकों को कांग्रेस के सेवा सत्याग्रह आंदोलन के तहत भोजन का पैकेट बांटा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह दूसरे प्रदेशों से आ रहे अपने प्रदेश के श्रमिकों को भोजन कराने हेतु कांग्रेस रसोई के माध्यम से भोजन का प्रबंध कर श्रमिकों को उनके घरों तक छोडऩे का कार्य कर रहे थे। प्रदेश की गरीब विरोधी सरकार ने बिना किसी अपराध के जेल में डाल दिया। हम कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में और गरीब श्रमिकों के सहयोग हेतु सेवा सत्याग्रह के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि गरीबों का शोषण बंद करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ङ्क्षसह को रिहा करें। सेवा सत्याग्रह का कार्यक्रम छह दिनों तक चलेगा प्रत्येक दिन कांग्रेस जन 5000 पैकेट गरीब श्रमिकों में बाटेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, राजधर दुबे, शिवशंकर चौबे, अखिलेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।