Move to Jagran APP

किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस, भाजपा कारपोरेट घरानों के कहने पर करती है काम : अजय सिंह लल्लू

वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के विरोध में और कारपोरेट घरानों के कहने पर काम कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और करती रहेगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:38 PM (IST)
किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस, भाजपा कारपोरेट घरानों के कहने पर करती है काम : अजय सिंह लल्लू
किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस, भाजपा कारपोरेट घरानों के कहने पर करती है काम : अजय सिंह लल्लू

मीरजापुर, जेएनएन। कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। मीरजापुर जनपद में सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों की भूमि के लिए निर्धारित किए गए मुआवजे के विरोध में कांग्रेस द्वारा हनुमना बार्डर से रामनगर तक पदयात्रा भी निकाली गई थी और कांग्रेस की सरकार ने हमेशा किसान हितों के लिए काम किया है। वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के विरोध में और कारपोरेट घरानों के कहने पर काम कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और करती रहेगी। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने बालूघाट स्थित गुहराज पार्क में पत्र प्रतिनिधियों से कहीं। सोनभद्र में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के जाते समय स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालूघाट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छवि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

loksabha election banner

अजय सिंह लल्लू एक सवाल के जवाब में कहा सीएए का विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, आदिवासी और दलित आज अपने अधिकार से वंचित हैं और सरकार दूसरे देश के लोगों को लाकर यहां बसाने का कानून पास कर रही है। इसके विरोध के लिए हमारे वकील के तौर पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्ब्ल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा गया है। स्थानीय किसान नेता रामराज सिंह पटेल की गिरफ्तारी की बाबत उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान समस्याओं के निदान की बजाए उनके आंदोलन को कुचलने का काम रही है। कहा कि जब किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता उनकी लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, नपा चेयरमैन मंसूर अहमद, दीपचंद्र जैन, गुलाब पांडेय, शिवानी साहनी, सभासद महेश सेठ, सर्वेश सोनकर, कमर वसीम, पटेल बाबा आदि थे। 

प्रदेश अध्यक्ष का सोनभद्र युवा कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू का गुरुवार को जनपद में आने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौराहे पर स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने ऐतिहासिक धरोहर शिवद्वार की प्रतिमा भेंट किया। इसके बाद वह घोरावल ब्लाक के कुसम्हा गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार की जयंती में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है। उसको कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करने का काम किया है। कहा कि भाजपा सरकार केवल सैनिकों के नाम पर राजनीति करने का काम करती है। इस मौके पर मनोज मिश्रा, ओम प्रकाश राम, अखिलेश पांडेय, कमलेश यादव, संजय दुबे, शादाब आलम, दीपक सिंह, सूरज वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष ओमकार पांडेय, शीतला सिंह पटेल, प्रमोद कुमार चौबे, त्रिपुरारी मिश्रा आदि रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.