कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे पर कांग्रेस नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा, पुनः सौंपी कमान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वाराणसी में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को उनके पदों ...और पढ़ें

वाराणसी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को फिर मिली कमान।
HighLights
राजेश्वर सिंह पटेल और राघवेंद्र चौबे पुनः नियुक्त।
शीर्ष नेतृत्व का आभार, संगठन मजबूत करने का संकल्प।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की पूर्व सूची के अनुरूप पुनः नियुक्ति को हरीझंडी देने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे अपने पद पर बने रहेंगे।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हम पर पुनः विश्वास जताते हुए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।
समस्त कांग्रेसजनों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा, ताकत और समर्पण के साथ संगठन का साथ दिया है। उनके सहयोग और सामूहिक प्रयासों के बल पर ही हम संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में आगे लगातार आगे बढ़ रहे है यह जिम्मेदारी हम सभी कांग्रेसजनों की सामूहिक मेहनत और विश्वास का परिणाम है।
दोनों अध्यक्षों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वाराणसी की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती और नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। संगठन को प्रत्येक बूथ तक मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ता सड़क से लेकर हर गांव, मोहल्ले और वार्ड तक आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसंघर्ष करेंगे। जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा ,महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कें, सीवर, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आम जनता से जुड़े तमाम बुनियादी मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। जनता के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और प्रत्येक मतदाता तक कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने का अभियान तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता की आवाज बनना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ वाराणसी में कांग्रेस को नई मजबूती प्रदान की जाएगी। हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच रहकर संघर्ष करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।