हेलमेट न लगाने पर कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी की उठाई मांग
भाजपा द्वारा आयोजित कमल ज्योति संदेश बाइक रैली यात्रा को लेकर सियासत अब और गर्म हो गई है, मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ रविवार को मोर्चा खोल दिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:17 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन । जिले में भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित कमल ज्योति संदेश बाइक रैली यात्रा को लेकर सियासत अब और गर्म हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ रविवार को मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि रैली में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चलाने तथा सूबे के मुख्यमंत्री योगीजी की उपस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसके खिलाफ चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे।
बीजेपी की कमल संदेश यात्रा के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे।आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता बिना हेलमेट रैली में शामिल हुए लिहाजा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया जाए। इस दौरान चेतगंज थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और पूर्व विधायक अजय राय ने प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें