रामनगर बंदरगाह पर निर्माणाधीन शिप रिपयरिंग सेंटर के निर्माण के लिए कंपनी ने अपने कब्जे में ली चार बीघा जमीन
रामनगर बंदरगाह पर निर्माणाधीन शिप रिपयरिंग सेंटर की स्थानीय और तकनीकी बाधाएं दूर हो गई हैं, कार्यदायी संस्था ने 4 ...और पढ़ें

रामनगर बंदरगाह पर शिप रिपयरिंग सेंटर का निर्माण तेज, कंपनी ने चार बीघा जमीन पर किया कब्जा।
HighLights
स्थानीय और तकनीकी समस्याएं दूर, निर्माण कार्य में तेजी।
कार्यदायी संस्था ने 4 बीघा जमीन अधिग्रहित कर काम शुरू किया।
देश का पहला नदी पर शिप रिपयरिंग सेंटर, लक्ष्य 2028।
जागरण संवाददाता (रामनगर) वाराणसी। नगर स्थित बंदरगाह पर निर्माणाधीन शिप रिपयरिंग सेंटर के निर्माण की स्थानीय व तकीनीकी समस्याओ को दूर कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर ने निर्माण के लिए कुल 4 बीघे जमीन की मांग की थी।
इसके साथ ही स्टोर बनाने के लिए बंदरगाह अथॉरिटी ने अतिरिक्त जमीन भी उपलब्ध करायी है। विगत एक महीने में ही कार्यदायी संस्था ने 10 प्रतिशत कार्य समाप्त कर दिया है। बंदरगाह के उत्तरी छोर पर बनाये जाने वाले वाटर चैनल के लिए प्लेटफार्म का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।
वहीं रिपेयरिंग सेन्टर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने उत्तरी छोर के रास्ते को बंदकर कर बैरिकेडिंग कर दी गयी है। बारिश खत्म होने के बाद कार्यदायी संस्था ने रिपेयर फैसिलिटी प्लेटफॉर्म निर्माण में तेजी लायी है।
देश में किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग फैसिलिटी सेन्टर का निर्माण किया जा रहा है जिससे शिपो के रिपयरिंग के लिए अब कोलकाता नही ले जाना पड़ेगा।
शिप की रिपेयरिंग दो वर्ष के बाद अब वाराणसी में भी होगा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2028 तक शिप रिपेयरिंग सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र के लगभग 300 कर्मचारी व अधिकारी परियोजना को मूर्त रूप देने में लगे है ।