पूर्वांचल से पास हो रहा है कोल्ड फ्रंट, तापमान में आई गिरावट से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 12.6 डिग्री
जम्मू-कश्मीर से आई बर्फीली हवा के कारण काशी में तापमान धड़ाम हो गया। इसके साथ ही दिन में भी सनसनाती पछुआ हवा चलने लगी।
वाराणसी, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर से आई बर्फीली हवा के कारण काशी में तापमान धड़ाम हो गया। इसके साथ ही दिन में भी सनसनाती पछुआ हवा चलने लगी। इसके कारण ठंडी बढ़ गई। लोग दिन में भी स्वेटर एवं जैकेट पहने हुए नजर आए। शाम के बाद ठंड और बढ़ गई।
इस सीजन में पारा सबसे निचली स्तर पर आ गया। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं घटकर 24.6 डिग्री पर आ गया। यही स्थिति न्यूनतम तापमान में रही। एक दिन में ही करीब ढाई डिग्री कर न्यूनतम तापमान 12.6
डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके कारण दिन में भी हवा लोगों को कंपाने लगी। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि पूर्वांचल से कोल्ड फ्रंट पास हो रहा है। इसके कारण ठंडी हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।
एक नजर तापमान पर
12.6 : डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
24.6 : डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
91 : प्रतिशत अधिकतम आद्र्रता
51 : प्रतिशत न्यूनतम आद्र्रता