विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में 26 घंटे बाद खुली सीएनजी की राह, जोरदार बहस के बाद सभी नौ पंपों पर आपूर्ति बहाल

By Vns Arun Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 02:19 PM (IST)

वाराणसी में गेल इंडिया और इंडियन ऑयल के बीच बिजली बिल विवाद के कारण 26 घंटे से बाधित सीएनजी आपूर्ति ...और पढ़ें

वाराणसी में 26 घंटे बाद सीएनजी आपूर्ति बहाल गेल इंडिया इंडियन ऑयल विवाद सुलझा।

वाराणसी में 26 घंटे बाद सीएनजी आपूर्ति बहाल गेल इंडिया इंडियन ऑयल विवाद सुलझा।

HighLights

  1. 26 घंटे बाद वाराणसी में सीएनजी आपूर्ति बहाल हुई।

  2. गेल इंडिया और इंडियन ऑयल का बिजली बिल विवाद सुलझा।

  3. पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की मध्यस्थता से समझौता हुआ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिजली बिल की देनदारी को लेकर गेल इंडिया और इंडियन ऑयल के बीच उपजा विवाद आखिरकार शुक्रवार को वाराणसी क्लब में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन वाराणसी के पदाधिकारियों के जोरदार बहस के बाद सुलझ गया। करीब 26 घंटे तक बंद रही सीएनजी आपूर्ति सभी प्रभावित पंपों पर बहाल कर दी गई।

गुरुवार दोपहर से गैस नहीं मिलने के कारण दस से अधिक पंपों पर वाहनों की कतारें खत्म हो गई थीं, लेकिन हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में बिजली बिल के भुगतान, जिम्मेदारी तय करने, डीलरों के बकाये और कमीशन में कटौती जैसे मुद्दों पर तीखी चर्चा हुई।

इस दौरान गेल के जीएम मदन मोहन को क्षमा तक मांगनी पड़ गई। इस दौरान इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के जी एम राजेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी समस्याओ का निराकरण एक महीने के भीतर कर देने का भरोसा दिया। इसमें 50 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीलरों के मुताबिक इंडियन ऑयल पेट्रोल और डीजल का हिसाब एक ही खाते से करती है। इससे सीएनजी से जुड़े भुगतान का हिसाब रखने में भी परेशानी होती है। आईओसीएमसी डीलरों को एक दिन का क्रेडिट नहीं देती, जबकि गेल 15 दिन का क्रेडिट देती है। भुगतान और क्रेडिट की इस अलग-अलग व्यवस्था ने भी पंप संचालकों की मुश्किल बढ़ाई है।

49 पंपों से रोज 20 हजार से अधिक वाहनों को आपूर्ति
जिले में करीब 49 सीएनजी पंप हैं। इनसे प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहनों को गैस की आपूर्ति होती है। एक पंप पर रोजाना ढाई से तीन हजार किलो तक सीएनजी की खपत होती है। ऐसे में दस से अधिक पंपों पर आपूर्ति ठप होने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

शुक्रवार को पंप संचालकों की एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल और गेल के अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। गेल इंडिया के महाप्रबंधक मदन मोहन के मुताबिक दोनों कंपनियों और पंप संचालकों के बीच बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया गया। बैठक में भुगतान संबंधी गतिरोध दूर कर आपूर्ति सामान्य करने पर सहमति बनी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।