वाराणसी में सीएनजी फिलिंंग बंद होने से मची त्राहि- त्राहि, बैठक में गेल की व्यवस्था पर उठे सवाल
वाराणसी में त्योहारी सीजन के दौरान सीएनजी की भारी किल्लत हो गई है, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान हैं। ...और पढ़ें
HighLights
वाराणसी में त्योहारी सीजन में सीएनजी की भारी किल्लत।
तेल कंपनियों और गेल के बीच कमीशन, बिल भुगतान विवाद।
पर्यटक और स्थानीय लोग लंबी कतारों से जूझ रहे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यटन के मानचित्र पर चमकता बनारस त्योहारी सीजन में शुक्रवार को उदास नजर आयर, गाड़ियों की गति थमी रही तो पर्यटक वाहन में बैठकर सीएनजी भरवा पाने को कोशिश से देर रात से जूझ रहे हैं। हालात यह है कि कई सीएनजी पंपों पर हंगामा होने की नौबत आ चुकी है और अधिकारी जनता को जवाब देने की जगह बैठक करते नजर आए।
पूरा मामला यह है कि हिंदुस्तान पैट्रोलियम इंडियन ऑयल व भारत पैट्रोलियम इन तीनों का गेल कंपनी के साथ पेट्रोल पंपों पर सीएनजी भरने का अनुबंध है। अब यह तीनों मिल कंपनियां कुछ प्रॉफिट अपने पास रखती हैं कुछ पेट्रोल पंप मालिकों को देती हैंं। विवाद इन लोगों के बीच कमीशन और बिजली बिल को लेकर भी है।
अनौपचारिक तौर पर बताया गया है कि बिजली का बिल पेट्रोल पंप मालिक हर महीने चुकता कर देते हैं लेकिन गेल देर से पेमेंट करती है, दूसरा विवाद कमीशन को लेकर है जो गेल के छोटे टैंकर जगह जगह वाहनों लेकर खडे रहते हैं उसमें सीएनजी भरी जाती है। वह जहां से भरा जाता है उसका कमीशन उनको नहीं दिया जाता है।
बताया गया है कि इन सब कई मुद्दों को लेकर इन लोगों के बीच सिर्फ बनारस में ही यह विवाद बना हुआ है। इस बात आपसी तालमेल के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बनारस क्लब में साझा बैठक हुई। लेकिन परिणाम के पूर्व सीएनजी भरने को लेकर बंद केंद्रों पर चुनौती और जहां मिल रही है वहां की लंबी कतार लोगों के बीच पर्यटन सीजन में बनारस को चुनौती दे रही है।
वहीं पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि गेल के अधिकारियों और कर्मचारियों का डीलरों के बीच आपसी तालमेल ना होने से भुगतान की समस्या की वजह से एक साथ निर्णय लेते हुए सीएनजी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बैठक में तय हुआ कि माह भर के भीतर ही सभी भुगतान कर दिए जाएंगे इसके बाद पूरी तरह से व्यवस्था को दोपहर बाद बहाल कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।