विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Yogi का दो दिवसीय काशी दौरा आज: MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, एयर शो की समीक्षा बैठक करेंगे

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:56 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वे मंदिरों में दर्शन, एमएलसी चुनाव महासम्मेलन और विकास कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचेंगे।

  2. शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव महासम्मेलन में भाग लेंगे।

  3. कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार योगी दोपहर सवा तीन बजे के करीब काशी पहुंचेंगे।

वहां जनता हेलीकॉप्टर से ही जनता इंटर कालेज खोचवां जाएंगे। इसके बाद वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेंगे। वहां से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।

वह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ भी जाएंगे।

सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर-शो की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक कर सकते हैं। उनके नमो घाट भी जाने की संभावना है। योगी रात्रि विश्राम कर अगले दिन 15 अक्टूबर को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें- पहले रहनुमा ही चोर थे, अब गुस्ताखी की तो चौराहे पर मिलेंगे यमराज: CM योगी