विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, नगर निगम-नमामि गंगे ने दिलाई शपथ

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 03:08 PM (IST)

देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर नगर निगम और नमामि गंगे ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस ...और पढ़ें

देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान।

देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान।

HighLights

  1. देव दीपावली से पूर्व गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

  2. नगर निगम और नमामि गंगे ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया।

  3. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली पर्व को स्वच्छता और जनभागीदारी के साथ मनाने के संकल्प के तहत नगर निगम और नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में दशाश्वमेध, प्रयाग और राजेंद्र प्रसाद घाट तक श्रमदान किया गया।

टीम ने घाटों पर फैली गंदगी साफ की और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को घाटों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता को जीवनशैली और संस्कार का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा - सबका साथ हो, मां गंगा व हमारा शहर साफ हो। हम धर्म मानना तो जानते हैं, निभाना कब सीखेंगे? जिस गंगा को मां कहते हैं, उसे स्वच्छ रखना भी हमारा धर्म है। श्रमदान में नीलिमा राय, प्रकाश सिंह, सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, रिंकू सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील कुमार, सेवी भारती, रेखा, काजल सहित कई गंगा सेवक मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।