विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्‍योहार के बीच शहर का यातायात चोक, सीपी ने बाधित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की कही बात

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 11:37 AM (IST)

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वाराणसी में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, नियमों का पालन कराने और त्योहारों के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वाराणसी में यातायात सुधारने को पुलिस कमिश्नर का निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

वाराणसी में यातायात सुधारने को पुलिस कमिश्नर का निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

HighLights

  1. पुलिस कमिश्नर ने वाराणसी यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

  2. अतिक्रमण हटाने और नियमों के पालन के निर्देश दिए।

  3. त्योहारों पर सुगम यातायात हेतु समन्वय पर जोर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए मंगलवार की शाम को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लहरतारा, मंडुवाडीह, बनारस रेलवे स्टेशन, भिखारीपुर तिराहा, बीएलडब्ल्यू, नरिया एवं लंका चौराहे का निरीक्षण किया। अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस बेहतर समन्वय स्थापित कर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करे। संवेदनशील एवं जाम संभावित स्थलों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती रहे।

सड़कों एवं फुटपाथों पर दुकानों, ठेलों, खोमचों तथा अन्य माध्यमों से किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाए। यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। दुकानदारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए कि वे अपने ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही सुनिश्चित कराएं।

दुकानों के सामने सड़क अथवा फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा कराकर यातायात बाधित न किया जाए। लागू की गई कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा कराया जाए तथा अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाई जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ी खड़ी करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।