वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा
नागरिकों ने वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में मुख्य मार्ग पर खुले गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में ...और पढ़ें

वाराणसी में गड्ढों से परेशान लोगों का प्रदर्शन, नगर निगम ने की कार्रवाई।
HighLights
सीर गोवर्धनपुर में मुख्य मार्ग पर खुले गड्ढों से परेशानी।
स्थानीय नेता अमन पटेल के नेतृत्व में नागरिकों का विरोध प्रदर्शन।
नगर निगम ने सुरक्षा के लिए गड्ढों को बल्लियों से घेरा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। संत रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वार्ड 23 में मंदिर के मुख्य मार्ग पर जलनिकासी के लिए बना नाला कई जगह गड्ढे में तब्दील हो चुका था । मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे करीब आधा दर्जन स्थानों पर लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े थे।
इस प्रकरण को लेकर मंगलवार को स्थानीय नेता अमन पटेल के नेतृत्व में लोगों ने गड्ढे में उतरकर विरोध प्रदर्शन जताया था । नगर निगम की तरफ से बुधवार को उस स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से बल्ली लगाकर घेर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि इन गड्ढों में हमेशा जलभराव के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और राहगीर तथा मवेशी दुर्घटना का शिकार होकर गड्ढे में गिर जाते थे। इसके बाद आंदोलित स्थानीय लोगों ने पानी में उतर कर पोस्टर बैनर को लेकर प्रदर्शन किया तो निगम जाग्रत हुआ।
प्रदर्शन के दौरान लोगों का आरोप था कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान इन गड्ढों को नगर निगम द्वारा बांस-बल्ली एवं हरे पर्दों से घेरकर ढक दिया गया था । उनके जाने के बाद अगले दिन ही हटा दिया गया जबकि स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि कम सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस-बल्ली को हटाया न जाय।
