Move to Jagran APP

गुड फ्राइडे : प्रभु यीशु को किया याद, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद निकाली क्रूस यात्रा

गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए शुक्रवार को मसीही समाज ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की और क्रूस यात्रा निकालकर उनके सात वचनों को दोहराया।

By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 02:04 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 02:47 AM (IST)
गुड फ्राइडे :  प्रभु यीशु को किया याद, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद निकाली क्रूस यात्रा
गुड फ्राइडे : प्रभु यीशु को किया याद, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के बाद निकाली क्रूस यात्रा

वाराणसी, जेएनएन। गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए शुक्रवार को मसीही समाज ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की और क्रूस यात्रा निकालकर उनके सात वचनों को दोहराया। प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। इनकी याद में पूरे दिन विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती रहीं। पादरियों ने यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान उनके द्वारा दिये गए सात वचनों का संदेश सुनाया। इस दौरान विशेष गीतों का क्रम भी चलता रहा।

loksabha election banner

सेंट मेरीज चर्च में फादर यूजीन जोसफ, लाल गिरजाघर में रेव्ह संजय दान, सेंट पॉल चर्च सिगरा में रेव्ह सैम जोशुआ सिंह, सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में रेव्ह न्यूटन स्टीफंस, बेथेल फुल गॉस्पल चर्च महमूरगंज में रेव्ह अरविंद थॉमस, चर्च ऑफ बनारस में रेव्ह बेन जॉन, सीएनआइ तेलियाबाग चर्च में रेव्ह आदित्य कुमार व ईसीआइ चर्च में रेव्ह नवीन जॉय की अगुआई में प्रार्थना सभाएं संपन्न हुई। प्रभु के पीड़ा को किया महसूस इंसानियत के दुश्मनों ने तमाम यातनाएं देने के साथ ही प्रभु यीशु को आज ही के दिन सलीब (क्रूस) पर चढ़ाया था। उस घटना को याद करते हुए दोपहर बाद छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरीज महागिरजा परिसर में क्रूस यात्रा निकाली गई।

प्रभु को मिली उस यातना को शिद्दत से महसूस करते हुए हर आंखें नम हों उठी। कल मनाया जाएगा ईस्टर सलीब पर चढ़ाए जाने की घटना के तीसरे दिन प्रभु यीशु जिन्दा हो गए थे। इसको याद करते हुए मसीही समाज रविवार को प्रभु के जी उठने की खुशिया ईस्टर (पुनरुत्थान दिवस) के रूप में मनाएगा। भोर में अपने हाथों में कैंडल लेकर गीत गाते हुए लोग चर्च पहुंचेंगे। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन होगा। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.