विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस स्टेशन पर बच्चों को मिलेगी झूले और राइड की सुविधा, स्‍टेशन का बढ़ा रुतबा

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:38 AM (IST)

बनारस स्टेशन पर बच्चों के मनोरंजन और यात्रियों की सुविधा के लिए 'गेमिंग जोन कम पैसेंजर इंटरटेनमेंट सेंटर' का उद्घाटन किया गया। यहां बच्चों के लिए झूले, राइड्स और खानपान के साथ 'नंदी सेल्फी प्वाइंट' जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा का इंतजार आनंदमय बनेगा।

प्लेटफार्म संख्या-आठ के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित नंदी पार्क में की गई शुरुआत।

प्लेटफार्म संख्या-आठ के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित नंदी पार्क में की गई शुरुआत।

HighLights

  1. बनारस स्टेशन पर 'गेमिंग जोन कम पैसेंजर इंटरटेनमेंट सेंटर' का उद्घाटन।

  2. बच्चों के लिए झूले, राइड, मिकी माउस और ट्रैम्पोलिन जंपिंग उपलब्ध।

  3. यात्रियों के लिए खानपान और आकर्षक नंदी सेल्फी प्वाइंट की सुविधा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-आठ के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित नंदी पार्क में ‘गेमिंग जोन कम पैसेंजर इंटरटेनमेंट सेंटर’ का शुभारंभ डीआरएम आशीष जैन की उपस्थिति में सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात डीआरएम ने अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस केंद्र में पांच से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए एयरोप्लेन झूला, ट्रेन राइड, मिकी माउस और ट्रैम्पोलिन जंपिंग जैसी आकर्षक सुविधाएं लगाई गई हैं। इससे ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान बच्चों का समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

खानपान और नंदी सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण: गेमिंग जोन परिसर में यात्रियों के लिए खानपान के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां रेलनीर व अनुमोदित बोतलबंद पेयजल के साथ चाय, काफी समेत खाने पीने के कई सामान मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यात्रियों के आकर्षण के लिए यहां एक 'नंदी सेल्फी प्वाइंट' भी बनाया गया है।

इस नई पहल से परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को एक ही परिसर में मनोरंजन और जलपान की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरजे चौधरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, वरुण सिंह व वीरेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।