विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मोहित अग्रवाल को मिले विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान पर भेंट की शील्ड

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:29 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को आइआइएम मुंबई के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने अग्रवाल को लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शील्ड प्रदान की, जिसे विभाग के लिए भी गौरव बताया।

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को आइआइएम सम्मान पर दी बधाई।

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को आइआइएम सम्मान पर दी बधाई।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने मोहित अग्रवाल को सम्मान पर बधाई दी।

  2. आइआइएम मुंबई ने विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से नवाजा।

  3. लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) मुंबई का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शील्ड भी प्रदान की।

आइआइएम मुंबई ने अग्रवाल को लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण को इससे पहचान मिली।

यह उपलब्धि मोहित अग्रवाल के साथ कमिश्नरेट वाराणसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है। यह पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की तो उन्‍होंने इसे व‍िभाग का भी सम्‍मान बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।