विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 07:28 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में बाबा काल भैरव और विश्वनाथ का किया दर्शन।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में बाबा काल भैरव और विश्वनाथ का किया दर्शन।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी का दौरा किया।

  2. बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ में पूजन।

  3. लोक कल्याण की कामना के लिए जलाभिषेक किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।

दर्शन पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।