विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में जान देने की कोश‍िश के बाद मेटा अलर्ट से सक्रिय हुई चेतगंज पुलिस, बचाई युवक की जान

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 28 Aug 2026 12:12 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का पोस्ट मिलने के बाद चेतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचाई। ...और पढ़ें

वाराणसी में मेटा अलर्ट से सक्रिय हुई चेतगंज पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद युवक की जान बचाई।

वाराणसी में मेटा अलर्ट से सक्रिय हुई चेतगंज पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद युवक की जान बचाई।

HighLights

  1. युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का निर्णय पोस्ट किया था।

  2. मेटा अलर्ट के जरिए पुलिस को मिली थी सूचना।

  3. चेतगंज पुलिस ने युवक को बचाकर परिजनों को सौंपा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इंटरनेट मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट मिलते ही गुरुवार को सक्रिय हुई चेतगंज पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। युवक को थाने पर लाकर काउंसलिंग की गई फिर उसे परिजन को सिपुर्द कर दिया गया।

इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मेटा अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय के जरिए गुरुवार तड़के पांच बजे मुझे सूचना दी गई कि जगतगंज निवासी हर्ष वर्मा ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से आहत होकर आत्महत्या के निर्णय की सूचना पोस्ट की है।

पुलिस टीम ने सर्विलांस शाखा की मदद से उस मोबाइल नंबर को हासिल कर लिया, जिससे इंस्टाग्राम चलाया जा रहा था। इसके बाद मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस जगतगंज स्थित हर्ष वर्मा के घर पहुंच उसे सकुशल बरामद कर लिया।

हर्ष के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। हर्ष कुछ दिनोें पूर्व तक एक होटल में रिसेप्शन पर कार्य करता था। पुलिस टीम में दारोगा संदीप कुमार सिंह, भरत पांडेय, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे।