यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपसेठी, लोहता, चौबेपुर के थानाध्यक्ष बदले
कई थाना व चौकी प्रभारी बदले

कपसेठी, लोहता, चौबेपुर के थानाध्यक्ष बदले
जागरण संवाददाता, वाराणसी : कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत त्रिपाठी ने कई थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना प्रभारी कपसेठी राजेश त्रिपाठी को लोहता थाने का प्रभार दिया गया है। यहां रहे राजेश सिंह को चौबेपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। चौबेपुर के थाना प्रभारी अनिल मिश्र को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।
थानाध्यक्ष सिंधोर वैद्यानाथ सिंह को कपसेठी थाने की जिम्मेदारी दी गई। राजातालाब थानाध्यक्ष रामआशीष राम चोलापुर थाने गए। बड़ागांव थाने पर तैनात रहे सब इंस्पेक्टर मुन्ना राय को प्रभारी निरीक्षक राजातालाब बनाया गया। दानगंज चौकी प्रभारी चंद्रदीप कुमार थानाध्यक्ष जंसा व प्रभारी निरीक्षक जंसा प्रेमनारायण विश्वकर्मा सिंधोरा थाने के प्रभारी बने। चौबेपुर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव को रोहनिया थाने का और चोलापुर थाने पर रहे इंस्पेक्टर अवधेश तिवारी को बड़ागांव थाने का निरीक्षक (अपराध) बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रहे सब इंस्पेक्टर बब्बन सिंह को चौकी प्रभारी कछवां रोड बनाया गया है। यहां रहे उमेश चंद्र विश्वकर्मा को चौकी प्रभारी गोसाईपुर की जिम्मेदारी दी गई है।