Move to Jagran APP

केंद्र की जांच एजेंसियां टार्गेटेड काम कर रही हैं, आजमगढ़ में बोले पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर

आजमगढ़ जिले दौरे पर आए अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आइपीएस असफर अमिताभ ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहाकि आने वाले निकाय चुनाव हमारी पार्टी लड़ेगी। इसके लिए सभी जिलों का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

By Rakesh SrivastavaEdited By: Saurabh ChakravartyPublished: Sat, 24 Sep 2022 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:16 PM (IST)
प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता करते अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व आइपीएस) अमिताभ ठाकुर।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जिले दौरे पर आए अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आइपीएस असफर अमिताभ ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहाकि, आने वाले निकाय चुनाव हमारी पार्टी लड़ेगी। इसके लिए सभी जिलों का घोषणा पत्र जारी करेंगे। चुनाव में अच्छे व्यक्तियों को टिकट देंगे। पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल उठाया। उन्होंने देश और प्रदेश में लगातार हो रही इडी की छापेमारी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब इडी का नाम बदलकर इनको देखो रख देना चाहिए।

loksabha election banner

आज केंद्र की जांच एजेंसियां टार्गेटेड काम कर रही हैं। इन लोगों ने पहले से ही अपना टार्गेट तय कर रखा है। सरकार का यह एक्शन न्यूट्रल नहीं हो रहा है। यदि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करे तो इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

पूरे प्रदेश में भय और खौफ का माहौल बना दिया गया है

उत्तर प्रदेश मे बुलडोजर कार्रवाई को आने वाले समय के लिए घातक बताया। कहाकि इसका लाभ भले ही तुरंत मिल रहा है लेकिन आने वाले समय में इसके घातक परिणाम होंगे। कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अब किसी को बोलने की आजादी नहीं है। पूरे प्रदेश में भय और खौफ का माहौल बना दिया गया है।

राजनीतिक सुचिता के लिए अधिकार सेना का गठन

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि राजनीति में सुचिता के स्थापना के संकल्प के साथ संगठन की बुनियाद तैयार किया गया है। कहा कि उनकी पार्टी में वहीं लोग शामिल होंगे, जो जनता की समस्याओं के लिए पूर्ण रूप कटिबद्ध होंगे। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनता घुटन महसूस कर रही है, प्रदेश की जनता में डर एवं भय का माहौल बना हुआ है।

बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। कहा कि विकास के लिए जो धन आवंटित होता है, वह धन जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई का होता है। लेकिन नेताओं व अफसरों के भ्रष्टाचार के कारण जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट किया जाता है। उनकी पार्टी इसी भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए निकाय चुनाव में जोर आजमाइश करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.