विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर गांव में हुआ स्वागत, खुशी का माहौल

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 01:30 PM (IST)

वाराणसी के तारापुर टिकरी निवासी योगेश सिंह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर घर लौटे। गांव वालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ...और पढ़ें

सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह का वाराणसी गांव में भव्य स्वागत।

सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह का वाराणसी गांव में भव्य स्वागत।

HighLights

  1. योगेश सिंह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर घर लौटे।

  2. वाराणसी के तारापुर टिकरी गांव में भव्य स्वागत हुआ।

  3. उन्होंने 2011 से असिस्टेंट कमांडेंट बनने तक का सफर बताया।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। तारापुर टिकरी के रहने वाले योगेश सिंह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद सोमवार को घर पहुंचे तो ढोल नगाड़े बजाकर गांव के लोगों ने स्वागत करते हुए जश्न मनाया। योगेश की मित्र मंडली दीनदयालय स्टेशन चंदौली से स्वागत करके खुली कार में लेकर गांव पहुंचे।

सामान्य परिवार के रहने वाले योगेश ने बताया कि सीआरपीएफ मे नियुक्ति 2011 में हुआ था। इसके बाद 2016 में परीक्षा देकर उपनिरीक्षक बने और 2022 मे प्रमोशन से निरीक्षक के बाद जम्मू - कश्मीर, कोबरा कमांडो यूनिट में झारखंड , दिल्ली सांसद भवन सुरक्षा के बाद वीआइपी सिक्युरिटी में कार्यरत रहे। अभी सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास करने के बाद घर पहुंचे हैं। यहां से जाने के बाद कार्यभार मिलेगा।

स्वागत करने वालों में योगेश के पिता अशोक सिंह, रमाकांत सिंह (मिंटू) पूर्व ब्लाक प्रमुख, विष्णु कांत सिंह, संदीप सिंह, अवनीश सिंह (जय), सीए अभिषेक पांडेय, पुष्कर नारायण, मुकेश यादव, अलोक, अश्वनी, अमित सिंह (बंटी), दीपक सिंह, शशि सिंह, अंकुर सिंह, ओपी सिंह, पिन्टू सिंह, सरवन सिंह, करिया सिंह, पंकज, धीरज, अरविन्द, संदीप प्रिंस, हर्ष राय सहित सैकड़ों लोग रहे।