विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में रेलवे में नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

वाराणसी में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। कोर्ट के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी में रेलवे नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी पांच पर मुकदमा

वाराणसी में रेलवे नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी पांच पर मुकदमा

HighLights

  1. रेलवे में नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी।

  2. पीड़ित राहुल गोंड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ।

  3. सारनाथ पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेलवे में भर्ती के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित उखड़ी सरदा मऊ के राहुल कुमार गोंड़ सिगरा में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि राजीवपुर उतराखंड के अरुण चौधरी, ग्राम साबका रसड़ा बलिया के चंदन, काशीपुर, शाहपुर गोरखपुर के भारतेंदु मिश्रा, कुशीनगर के अभिषेक मिश्रा उर्फ करुण निधान मिश्रा व सुनील सिंह से संपर्क हुआ। इनकी बातों में आकर वर्ष 2021 में रेलवे में नौकरी के लिए 9 लाख 70 हजार रुपये इन लोगों के खाते में भेज दिया।

जब अभिषेक मिश्रा की ओर से दिए गए मेडिकल परीक्षण का बुलावा पत्र लेकर पहुंचा तो पता चला कि कोई भी भर्ती का परीक्षा केंद्र नहीं है। तब मालूम चला कि ठगी हो गयी। मामले में कोर्ट के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।