कैप्टन स्मित मच्छर के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, अस्सी घाट पर हुई विशेष प्रार्थना
अदम्य साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वाराणसी के अस्सी घाट पर विशेष प्रार्थना ...और पढ़ें

कैप्टन मच्छर के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ।
HighLights
कैप्टन स्मित मच्छर के स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना।
अस्सी घाट पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ।
हनुमान सेना व गंगा सेवा समिति ने आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अदम्य साहस की मिसाल पेश कर विमान यात्रियों की सुरक्षा करने वाले हनुमान भक्त कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शनिवार को अस्सी घाट पर बजरंग बली और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई।
उनकी दीर्घायु और आरोग्य के लिए हाथों में कैप्टन के चित्र वाले पोस्टर लेकर विशेष आरती की गई। अस्सी घाट पर हनुमान सेना व गंगा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया।
सांध्यकालीन गंगा आरती के लिए जुटे श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कैप्टन स्मित के पराक्रम को नमन किया। हनुमान सेना के सदस्याें ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैप्टन ने आपबीती सुनाते हुए बताया था कि जब उन पर हमला हुआ तब वो निरंतर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।
प्रभु हनुमान की कृपा से ही विमान यात्रियों की रक्षा हुई। इस दौरान सुधीर सिंह, श्रवण मिश्र, विकास महाराज, मार्कंडेय तिवारी, योगी आलोक सनातनी, डा. यशवीर सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: गाजीपुर के राजकुमार पाल ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न
