विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पुलिस ने 20 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बरामद किया न्यूरो सर्जन का सर्जिकल कैमरा

By Krishna Kumar Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 01:37 PM (IST)

वाराणसी में सारनाथ पुलिस ने न्यूरो सर्जन डॉ. विजय कुमार यादव का खोया हुआ सर्जिकल कैमरा 8 दिनों की जांच के बाद बरामद कर लिया। आशापुर चौराहे पर कार से सामान उतारते समय गिरे कैमरे को 20 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मवैया से बरामद किया गया।

वाराणसी में पुलिस ने 20 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर न्यूरो सर्जन का खोया सर्जिकल कैमरा बरामद किया।

वाराणसी में पुलिस ने 20 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर न्यूरो सर्जन का खोया सर्जिकल कैमरा बरामद किया।

HighLights

  1. न्यूरो सर्जन का सर्जिकल कैमरा आशापुर चौराहे पर गिरा।

  2. पुलिस ने 8 दिनों में 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

  3. मवैया से कैमरा बरामद कर चिकित्सक के पिता को सौंपा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ के आशापुर चौराहे पर बीते दिनों कार से सामान उतारते समय सर्जिकल कैमरा गिर गया। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आठ दिनों में 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुरुवार को कैमरा बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बीते 11 नवंबर की रात में आशापुर चौराहे पर कार से सामान उतारते समय न्यूरो सर्जन डा. विजय कुमार यादव का आपरेशन करने वाला सर्जिकल कैमरा गिर गया।

इसकी सूचना चिकित्सक के पिता राम सहाय सिंह यादव ने स्थानीय थाने को दी। आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने आठ दिनों में 20 सीसी कैमरों की जांच कर मवैया के पंकज पांडेय के यहां कैमरा बरामद कर गुरुवार को चिकित्सक के पिता राम सहाय सिंह यादव को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।