विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में 12 दिनों तक जिंदगी के लिए जूझने बाद कारोबारी वीरेंद्र सोनी की टूट गई सासें

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 11:51 AM (IST)

वाराणसी के 50 वर्षीय आभूषण और साड़ी कारोबारी वीरेंद्र सोनी का 10 सितंबर को खुद को गोली मारने के बाद ...और पढ़ें

वाराणसी के कारोबारी वीरेंद्र सोनी का 12 दिन बाद निधन, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह।

वाराणसी के कारोबारी वीरेंद्र सोनी का 12 दिन बाद निधन, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह।

HighLights

  1. 50 वर्षीय कारोबारी वीरेंद्र सोनी का 12 दिन बाद निधन।

  2. 10 सितंबर को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी।

  3. पुलिस को मिली डायरी में सुसाइड नोट भी बरामद।

जागरण संवाददाता वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे के निकट रहने वाले 50 वर्षीय आभूषण और साड़ी कारोबारी वीरेंद्र सोनी का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। उन्होंने 10 सितंबर को सुबह लगभग पांच बजे अपने छोटे भाई जितेंद्र सोनी की दुकान के पास सीढ़ी की आड़ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार लिया था।

12 दिन तक डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। कैंट पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र ने एक डायरी में एक सुसाइड नोट मिला था। उन्होंने खुद को बदनाम किए जाने की बात लिखते हुए आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश बताया था। उन्होंने बड़े भाई से बेटी प्रीति की शादी धूमधाम से करने और बेटे का ध्यान रखने की बात भी लिखी थी।

वीरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जबकि उनके बड़े भाई नरेंद्र और छोटे भाई जितेंद्र सराफा कारोबारी हैं। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नि‍धन की जानकारी के बाद पु‍ल‍िस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल है।