विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युद्ध काल में बुद्ध के उपदेश प्रासंगिक, सारनाथ में बुद्ध को पूर्ण‍िमा पर आस्‍थावान नमन करने पहुंचे

By Krishna Kumar Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 11:34 AM (IST)

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सारनाथ में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित समारोह में कहा कि युद्ध काल में बुद्ध के उपदेश विशेष प्रासंगिक हैं। उन्होंने सारनाथ के पुरातात्विक स्थलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की बात कही।

सारनाथ में बुद्ध के उपदेश युद्ध काल में विशेष प्रासंगिक मंत्री।

सारनाथ में बुद्ध के उपदेश युद्ध काल में विशेष प्रासंगिक मंत्री।

HighLights

  1. मंत्री ने सारनाथ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की बात कही।

  2. युद्ध काल में बुद्ध के उपदेशों को विशेष प्रासंगिक बताया गया।

  3. कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ में धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ हुआ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सारनाथ पुरातात्विक स्थलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल होना काफी सौभाग्य की बात है। भगवान बुद्ध ने मानवता के विकास एवं कल्याण के लिए मैत्री करुणा एवं शांति का संदेश सारनाथ में दिया जो पूरे विश्व में फैला है।

मंत्री ने ये बातें महा करुणा बुद्ध विहार सिंगापुर के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप के समक्ष भगवान बुद्ध की प्रतिमा रख कर धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ समारोह में कही। कहा कि वर्तमान में दुनिया युद्ध काल से जूझ रहा है। ऐसे में बुद्ध के उपदेश विशेष प्रासंगिक है।

इस मौके पर महा करुणा बुद्ध विहार सिंगापुर के अध्यक्ष भिक्षु गुणरत्न महाथेरा ने राज्य मंत्री को भगवान बुद्ध की स्वर्ण प्रतिमा भेंट किया। तत्पश्चात देशी विदेशी बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म चक्क पवत्तन सूत्र पाठ किया। इस मौके पर सूत्रपाठ के मुख्य संयोजक भिक्षु आलोक, भिक्षु धर्मशील, संजय मौर्य, शशांक मौर्या, शिल्पी शाक्य, अजय शाक्य, विशेष शाक्य, अनुभव शाक्य, सहित थाईलैंड, सिंगापुर,श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।