Move to Jagran APP

राम मंदिर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर लगाया आरोप

संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए जाने को लेकर बसपा ने भाजपा पर निशाना साधा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 08:15 AM (IST)
राम मंदिर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर लगाया आरोप
राम मंदिर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर लगाया आरोप

ज्ञानपुर (भदोही) : संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कानून से ऊपर उठकर काम करती है इसलिए वो जो चाहती कर लेती है। देश के तमाम प्रदेशों में भी भाजपा ने कानून को ताक पर रखकर सरकार बनाई है। कर्नाटक में भी ये लोग कानून को किनारे रखकर सरकार बना लेते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सफल नहीं हो सके। ज्ञानपुर में पार्टी की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने ये बयान दिया।

loksabha election banner

कहा कि केशव मौर्य ने क्या कहा इस पर वो कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन उनके दल के लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। पन्द्रह लाख रुपए देने, किसानों की कर्जमाफी, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने और महंगाई कम करने की बात भाजपा ने की लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं इसलिए जनता इनकी बातों में नहीं आने वाली है और आगामी चुनाव में इन्हे हर हाल में सत्ता से बाहर होना है।

गौरतलब है कि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट या आपसी सहमति से बात नहीं बनी तो तीसरे विकल्प के तौर पर संसद से राम मंदिर निर्माण कराने की दिशा में बढ़ा जा सकता है। कमेटियों के गठन पर जोर : इसके पूर्व कार्यकर्ताओं संग मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर श्री कुशवाहा ने गहन मंथन किया तो संगठन की समीक्षा की। साथ ही सेक्टर व बूथ स्तर तक पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान मौजूदा प्रदेश व केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्य जोन इंचार्ज मीरजापुर-इलाहाबाद मंडल डा मदनराम, अमरेंद्र बहादुर भारती, राजीव गौतम ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर मंडल जोन इंचार्ज कमलाशकर भारती, बुद्धूराम, राजनारायण निराला, कमलाशकर राव, जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती, स्वतंत्र मौर्य, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.