विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह आयेंगे वाराणसी, अनंत हास्पिटल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 02:43 PM (IST)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 28 नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में अनंत हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रामचरितमानस अखंड पाठ में शामिल होंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और डॉ. आलोक शर्मा व उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का वाराणसी दौरा, अनंत हॉस्पिटल के कार्यक्रम में सहभागिता।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का वाराणसी दौरा, अनंत हॉस्पिटल के कार्यक्रम में सहभागिता।

HighLights

  1. बृजभूषण शरण सिंह 28 नवंबर को वाराणसी पहुंचेंगे।

  2. रोहनिया में अनंत हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  3. रामचरितमानस अखंड पाठ में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 28 नवंबर को हेलीकॉप्टर से तीन बजे रोहनिया में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां अनंत हॉस्पिटल की तरफ से आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह दोपहर दो बजे रोहनिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से होटल रेडिसन जाएंगे, वहां कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वह अनंत हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आलोक शर्मा, उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा तथा परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

अनंत हॉस्पिटल की ओर से आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में उनकी सहभागिता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।